हरदोई: बिलग्राम में ईद मिलादुन्नबी बारवी रबीउल अव्वल त्यौहार को लेकर मस्जिदों व मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों को सजाने की तैयारियां जोरों से शुरू हो गई हैं। मालूम हो कि 16 सितंबर सोमवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी सल्ललाहो अलैह वसल्लम आकाए कायनात हजरत मोहम्मद सल्लललाहो अलैहे वसल्लम का जश्नें यौमे विलादत (जन्मदिन) बारह रबीउल अव्वल को मनाया जाता है और इसी चांद की 12 तारीख को हमारे प्यारे आका हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैहे वसल्लम दुनिया के लिए रहमत बनकर आए हमारे प्यारे आका हजरत मोहम्मद साहब ने दुनिया को भाईचारे वा इंसानियत का वो पैगाम दिया, जिसकी मिशाल सारी दुनिया में कहीं भी नहीं मिलती। इस त्योहार के आते ही नबी के चाहने बाले मस्जिदों, घरों व गलियों को जगमगाती लाइटों से रोशन करते है, जिसको लेकर नगर व आस पास के गांव देहात में बारहवीं शरीफ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर की दरगाह ख्वाजा इमादुद्दीन चिश्ती रह0 मोहल्ला काज़ीपूरा व खानकाह सुग्रविया मोहल्ला मैदान पूरा सहित लगभग सभी मस्जिदों व मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के लोगों ने अपने-अपने घरों को सजाने का काम शुरू कर दिया है।ये जानकारी खादिम ए ख्वाजा व कमेटी अध्यक्ष फैज़ आलम ने दी
متعلقہ مضامین
मदनी ने केंद्रीय मंत्रियों के बयानों पर सुप्रीम कोर्ट की आलोचना की सराहना की
याचिकाकर्ता जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने कहा कि देश में ऐसा माहौल बनाया जाता है कि बुलडोजर ने न्याय कर दिया मौलाना मदनी ने केंद्रीय मंत्रियों के बयानों पर सुप्रीम कोर्ट की आलोचना की सराहना की सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाईयों के खिलाफ जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी […]
32,000 टन प्लास्टिक कचरे को रिसाइकल करने और सालाना 15,000 टन CO2 कम करने की ऐतिहासिक सर्कुलर इकोनॉमी की पहल
कचरे को अलग करने को सुनिश्चित करने में सक्रिय सामुदायिक भागीदारी के साथ प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में एक आत्मनिर्भर, बड़े पैमाने पर, लैंडफिल तक शून्य कचरा, सर्कुलर अर्थव्यवस्था मॉडल का निर्माण करना। नई दिल्ली, 11 सितंबर 2024 – भारत में टिकाऊ कचरा प्रबंधन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम में, री सस्टेनेबिलिटी, एशिया के अग्रणी […]
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र तिरहुत के उपचुनाव से पहले वोटरलिस्ट में नाम सम्मिलित कराने की अपील
प्रेस विज्ञप्तिकुढ़नी, 28/अगस्त, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र तिरहुत के उपचुनाव को देखते हुए कौमी असातिजह तंजीम बिहार ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक कुढ़नी प्रखंड स्थित निरपुर में कौमी असातिजह तंजीम बिहार के प्रदेश अध्यक्ष ताजुल आरफीन के आवास पर हुई. इस अवसर पर कौमी असातिजह […]